विंबलडन 2021: ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने जीता विमेंस सिंगल्स का खिताब

       
Image Google cortency

    विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने विंबलडन 2021 का विमेंस सिंगल्स खिताब जीत लिया है। उन्होंने चेक रिपब्लिक की कैरोलिना प्लिसकोवा को 6-3, 6-7(4), 6-3 से हराते हुए खिताब अपने नाम किया है।
इवोने गूलैगोंग के 1980 में खिताब जीतने के बाद से वह विंबलडन का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की पहली खिलाड़ी बनी हैं।
आइए जानते हैं कैसा रहा मुकाबला और क्या बने इसमें रिकॉर्ड्स।
बार्टी ने शुरुआत में प्लिसकोवा गलती करने का कोई मौका नहीं दिया। लगातार 14 प्वाइंट हासिल करने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 4-0 की बढ़त हासिल कर ली। 1-5 से पीछे होने के बाद प्लिसकोवा ने दो गेम जीते, लेकिन बार्टी ने आधे घंटे से पहले ही सेट अपने नाम कर लिया।
दूसरे सेट में भी प्लिसकोवा ने वापसी की और टाईब्रेक में सेट अपने नाम कर लिया। हालांकि, तीसरे सेट में बार्टी ने जीत हासिल किया।

बार्टी ने अपने करियर का दूसरा और लंदन में पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। 2019 में फ्रेंच ओपन के साथ उन्होंने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। 2016 में सेरेना विलियम्स के बाद वह नंबर एक वरीयता पर रहकर विंबलडन जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी हैं।
ओपन ऐरा में वह ऑस्ट्रेलिया से विमेंस सिंगल्स खिताब जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी हैं। मैर्गारेग कोर्ट और गूलैगोंग के बाद उन्होंने यह कारनामा किया है।
जानकारी
लगातार चौथे साल विंबलडन को मिला नया चैंपियन
यह लगातार चौथा संस्करण था जिसमें विंबलडन को नया चैंपियन मिला है। गार्बिन मुगुरुजा (2017), एंजेलिक केर्बेर (2018) और साइमोना हालेप (2019) ने पिछले तीन संस्करण में जीत हासिल की थी। 2015 और 2016 में लगातार सेरेना विलियम्स ने जीत हासिल की थी।
प्लिसकोवा के खिलाफ बार्टी ने हासिल की छठी जीत
ATP हेड-टू-हेड सीरीज में यह बार्टी की प्लिसकोवा पर छठी जीत है। इस साल बार्टी ने सभी प्रतियोगिताओं में 35 मैचों में जीत हासिल की है और केवल छह में उन्हें हार मिली है।
2021 में ग्रैंड स्लैम में उनका रिकॉर्ड 12-2 हो गया है। इस साल उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार मिली थी तो वहीं फ्रेंच ओपन में वह दूसरे राउंड तक पहुंची थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post